प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट राजस्थान
प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 25 जून 2015 को केंद्र सरकार द्वारा की गई थी, इस योजना को ग्रामीण इलाकों और शहरी इलाकों में चलाया जा रहा है, इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और बेघर लोगों को आवास हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि ऐसे नागरिक अपने लिए एक पक्का मकान बना सकें, PMAYG के तहत लाभार्थियों को 2 किस्तों में 1 लाख 20 हजार रूपए (मैदानी इलाकों में) और 1 लाख 30 हजार रुपये (पर्वतीय / दुर्गम इलाकों में) में प्रदान किए जा रहे हैं. इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य सभी नागरिकों अपना पक्का घर प्रदान करना है.
PM आवास योजना ग्रामीण के लिए सफल आवेदन के बाद, आवेदकों की हर साल एक सूची जारी की जाती है, जिसे PM Awas Gramin List कहा जाता है, इस लिस्ट के जरिए इस योजना के आवेदक अपना नाम इस सूची में देख सकते हैं, PM Awas Gramin List हर साल प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है, ऐसे में आज मैं PM Awas Gramin List Rajasthan के बारे में बताने वाला हूँ, ऐसे में अगर आप राजस्थान के नागरिक हैं, और अपनी प्रधानमंत्री आवास योजना राजस्थान सूची को चेक करना चाहते हैं, तो इस लेख में दिए गए सभी प्रक्रियाओं का पालन करें.
योजना का नाम | प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) |
लेख का नाम | PM Awas Gramin List Rajasthan |
योजना संचालनकर्ता | Ministry Of Housing and Urban Affairs भारत सरकार |
योजना के तहत मिलने वाली राशि | 1 लाख 20 हजार रूपए (मैदानी इलाकों में) और 1 लाख 30 हजार रुपये (पर्वतीय / दुर्गम इलाकों में) |
ग्रामीण आवास लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmayg.nic.in/ |
PM Awas Gramin List Rajasthan देखने की प्रक्रिया
Rajasthan के नागरिक PM Awas Gramin List को देखने के लिए निम्नलिखित 4 चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण -1: PM आवास योजना ग्रामीण (PMAYG) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- राजस्थान में पीएम ग्रामीण आवास योजना की सूची को देखने के लिए सबसे पहले आवेदक PMAYG की आधिकारिक वेबसाइट – https://pmayg.nic.in/ पर विजिट करें।
- इसके बाद आपके सामने PM Gramin Awas Yojana पोर्टल का होमपेज खुल जाएगा।
- अब होमपेज पर आप ऊपर Menu सेक्शन में Aawassoft के विकल्प को ढूंढे और क्लिक करें।

- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट - झारखंड
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट - मध्यप्रदेश
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट - राजस्थान
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट - उत्तर प्रदेश
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट - बिहार
- प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़ें?
- आवास योजना 2023 की नई लिस्ट में किसका-किसका नाम है?
चरण -2: अब Reports के बटन पर क्लिक करें।
- जैसे ही राजस्थान के आवेदक Aawassoft के विकल्प पर क्लिक करेंगे, उनके सामने एक ड्रॉपडाउन Menu खुलेगा।
- इस मेनू में आवेदक अब Report के बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आवेदक के सामने फिर से एक नया पेज खुलेगा, यह rhreporting पोर्टल का एक पेज होगा.

चरण -3: rhreprting Report पेज में H सेक्शन पर स्क्रॉल करें।
- अब आपके सामने rhreprting Report पेज खुल जाएगा।
- यहां आप नीचे स्क्रॉल करें और H अनुभाग पर जाएं.
- H सेक्शन में आपको Beneficiary Details For Verification का विकल्प दिखेगा, उसपर क्लिक कर दें।
चरण -4: अब MIS रिपोर्ट पेज पर डेटा दर्ज करें।
- अब आपके सामने PM आवास MIS रिपोर्ट का एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आप अपने राज्य का नाम राजस्थान, इसके बाद अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, और कैप्चा दर्ज करें।
- इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करें, अब आपके सामने PM Awas Labharthi (प्रधानमंत्री आवास योजना राजस्थान सूची) लिस्ट आ जाएगी.

District Wise PMAY Gramin List Rajasthan
राजस्थान के निम्नलिखित 33 जिलों की प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट PMAYG पोर्टल पर उपलब्ध है.
क्रमांक | जिले के नाम |
1. | जयपुर |
2. | अलवर |
3. | कोटा |
4. | दोसा |
5. | जोधपुर |
6. | सीकर |
7. | पाली |
8. | बाड़मेर |
9. | झुंझुनू |
10 | करौली |
11. | अजमेर |
12. | जैसलमेर |
13. | भीलवाड़ा |
14. | बीकानेर |
15. | बारा |
16. | बूंदी |
17. | भीलवाड़ा |
18. | नागौर |
19. | झालावाड़ |
20. | गंगानगर |
21. | सिरोही |
22. | सवाई माधोपुर |
23. | चूरू |
24. | उदयपुर |
25. | बांसवाड़ा |
26. | जालौर |
27. | प्रतापगढ़ |
28. | डूंगरपुर |
29. | चित्तौड़गढ़ |
30. | राजसमंद |
31. | हनुमानगढ़ |
32. | धौलपुर |
33. | भरतपुर |