PMAY Subsidy Calculator – PM आवास योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी कैलकुलेट करें
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही, PM आवास योजना भारत के उन नागरिकों के लिए बेहद ही उपयोगी साबित हो रही है, ऐसे में जिनके पास खुद का घर नहीं है, ऐसे नागरिक Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin योजना के लिए आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. यह योजना 25 जून 2015 से लगातार चलाई जा रही है, तथा अब तक इस योजना के तहत कई करोड़ लोगों को लाभ दिया जा चूका है, यह योजना गरीब और बेघर लोगों के लिए एक संजीवनी का कार्य कर रही है.
इस योजना के 2 भाग हैं पहला PMAY -G जिसे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना कहा जाता है, इसके अलावा शहरी क्षेत्र के लिए PM Awas Yojana Urban चलाई जाती है, यहाँ लोगों को इस योजना के तहत सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिससे कि वे सरकार की तरफ से मिलने वाले आर्थिक सहायता की मदद से अपना घर बनवा सकें, और उसमें रह सकें, आज हम इस लेख की मदद से PMAY Subsidy Calculator के बारे में बात करेंगे, जिससे आप आसानी से इस योजना की सब्सिडी कैलकुलेट कर सकेंगे. साथ ही अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आप rhreporting.nic.in new list में अपना नाम देख सकते हैं.
PMAY का संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | PMAY Subsidy Calculator |
पोर्टल का नाम | PMAY पोर्टल |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना |
योजना का उद्देश्य | गरीब और बेघर लोगों को आवास प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmayuclap.gov.in/ |
PM आवास सब्सिडी कैलकुलेट करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
PMAY Subsidy Calculator
PMAY Subsidy Calculate करने के लिए आपको मेरे द्वारा बताए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आप https://pmayuclap.gov.in/ पर विजिट करें.
- अब आपके सामने PMAY UCLAP का होमपेज खुल जाएगा.

- अब आप होमपेज पर मौजूद Subsidy Calculator के विकल्प पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपके सामने CLSS Awas Portal (CLAP) सब्सिडी कैलकुलेटर का पेज खुल जाएगा.

- यहाँ आप अपनी Annual Family Income, Loan Amount, Tenure (Months), Carpet Area आदि का चयन करके अपनी सब्सिडी कैलकुलेट कर सकते हैं.
उम्मीद है, आपको PMAY Subsidy Calculate से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी, इसके अलावा नीचे आप अपने वार्षिक आय और कारपेट एरिया के तहत मिलने वाली सब्सिडी की जांच कर सकते हैं.
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट - झारखंड
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट - मध्यप्रदेश
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट - राजस्थान
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट - उत्तर प्रदेश
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट - बिहार
- प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़ें?
- आवास योजना 2023 की नई लिस्ट में किसका-किसका नाम है?
PMAY Subsidy की जानकारी
Particulars | Economically Weaker Section | Lower Income Group | Middle Income Group 1 | Middle Income Group-2 |
---|---|---|---|---|
मैक्सिमम कारपेट एरिया | 30 sq.m. | 60 sq.m. | 160 sq. m | 200 sq. m |
वार्षिक पारिवारिक आय | 3 लाख से ऊपर | 3 लाख से ६ लाख तक | ६ लाख से 12 लाख तक | 12 लाख से 18 लाख तक |
होमलोन ब्याज दर पर सब्सिडी | 6.50% | 6.50% | 4.00 % | 3.00 % |
ब्याज सब्सिडी के लिए लोन अमाउंट | ६ लाख | ६ लाख | 9 लाख | 12 लाख |
होम लोन चुकाने की अधिकतम अवधि | 20 साल | 20 साल | 20 साल | 20 साल |
अधिकतम ब्याज अनुदान राशि | Rs. 2,67,280 | Rs. 2,67,280 | Rs 2,35,068 | Rs 2,30,156 |